रात को विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके घर आया प्रेमी, पति ने तेजधार हथियार से काटा

Edited By Vaneet,Updated: 14 Jul, 2020 01:50 PM

married girlfriend went home to meet lover s murder with sharp arms

नजदीकी गांव रोढी में प्रेम संबंधों के कारण एक नौजवान का कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। वारदात की सूचना मिलते मौ....

सरदूलगढ़(रमनदीप,ललित): नजदीकी गांव रोढी में प्रेम संबंधों के कारण एक नौजवान का कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। वारदात की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी रोढी के थाना प्रमुख ईश्वर सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा (33) पुत्र करनैल सिंह के बलविन्दर सिंह की पत्नी के साथ प्रेम सम्बन्ध थे। गुरप्रीत सिंह रात के समय बलविन्दर सिंह के घर दाखिल हुआ। इस दौरान जब बलविन्दर सिंह ने उसे अपने घर में देखा तो वह भड़क गया। उसने गुस्से में आकर तेजधार हथियार के साथ गुरप्रीत सिंह का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बलविन्दर सिंह को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।वहीं थाना प्रमुख ईश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी पर 302 का मामला दर्ज करके प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है, जबकि गुरप्रीत सिंह का पोस्टमार्टम करके लाश वारिसों को सौंप दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!