38 लाख खर्च पति ने विदेश भेजी पत्नी, पता नहीं था यूं बदलेगी तेवर

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2026 04:16 PM

spent rs 38 lakh to send wife abroad

सिटी थाना समाना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी को विदेश भेजने के लिए करीब 38 लाख रुपए खर्च करने के बाद विदेश पहुंची पत्नी...

समाना (अशोक) : सिटी थाना समाना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी को विदेश भेजने के लिए करीब 38 लाख रुपए खर्च करने के बाद विदेश पहुंची पत्नी द्वारा अपने पति को विदेश बुलाने से कथित तौर पर इंकार करने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता प्रभवीर सिंह निवासी सेंखों कॉलोनी, समाना ने सिटी थाना समाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका विवाह मनप्रीत कौर निवासी सेंखों कॉलोनी, समाना के साथ हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद मनप्रीत कौर को विदेश भेजने के लिए परिवार द्वारा करीब 38 लाख रुपए खर्च किए गए। आरोप है कि विदेश पहुंचते ही मनप्रीत कौर ने कथित तौर पर अपने पति प्रभवीर सिंह को विदेश बुलाने से इंकार कर दिया। इससे पति और उसके परिवार को कथित रूप से आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच उपरांत संबंधित मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब विवाह, विदेश भेजने में हुए खर्च और पति को विदेश न बुलाने के आरोपों सहित मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सिटी थाना समाना के प्रभारी इंस्पैक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में अगली कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!