Edited By Vaneet,Updated: 17 Feb, 2020 03:46 PM
आई.टी.आई. नवांशहर में होने वाले कबड्डी कप के प्रबंधक एन.आर.आई. भाईयों पर देर रात अज्ञात लोगों ने ...
नवांशहर(मनोरजन): आई.टी.आई. नवांशहर में होने वाले कबड्डी कप के प्रबंधक एन.आर.आई. भाईयों पर देर रात अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसके चलते एक एन.आर.आई. भाई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में किरणदीप सिंह ने बताया कि आई.टी.आई. में होने वाले कबड्डी कप की तैयारी के बाद वह अपने भाई शरणजीत सिंह निवासी दीप कालोनी गढ़शंकर के साथ आई.टी.आई. मैदान में रात करीब 9.30 बजे अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव बरनाला से होते हुए गढ़शंकर को जा रहे थे, इसी दौरान एक सफेद रंग की करेटा कार उनकी स्विफ्ट कार के आगे आकर खड़ी हो गई, जिसमें 5-6 नौजवान सवार थे। किरणदीप का आरोप है कि उसमेें कुछ नौजवानों ने हमारी गाड़ी के शीशे तोड़े। इसके बाद दो लोगों ने उनपर अंधाधुन्ध फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगने के कारण उनका भाई शरणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जांच जारी है।