देश के सबसे महंगे Toll पर Free में निकल रही गाड़ियां, आज भी धरना जारी

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2024 01:27 PM

ludhiana toll plaza

नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का

लुधियाना(अनिल): नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना लगातार 5वें दिन भी जारी रहा। लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पंजाब अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि टोल प्लाजा की बढ़ी दरों के खिलाफ हमारा धरना 5वें दिन भी जारी है।

उन्होंने कहा कि नैशनल हाईवे अथार्टी जब तक टोल रेट में की गई वृद्धि वापस नहीं ले लेता, तब तक हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन को आज लुधियाना टैक्सी यूनियन और फिल्लौर जालंधर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन का भी समर्थन हासिल हुआ। पांचवें दिन टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को नि:शुल्क निकाला जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!