Bharat Bhushan Ashu को समन भेजने वाला SSP विजिलेंस सस्पेंड

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2025 02:09 PM

ludhiana ssp vigilance suspended

जिले में वेस्ट हलके की सीट से उप चुनाव इसी महीने होने जा रहे हैं। वहीं चुनावों से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।

लुधियाना (विक्की) : जिले में वेस्ट हलके की सीट से उप चुनाव इसी महीने होने जा रहे हैं। वहीं चुनावों से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लुधियाना के विजिलेंस एसएसपी जगतप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। चुनावों से पहले विजिलेंस एसएसपी को सस्पेंड करना एक बड़ी कार्रवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एसएसपी जगप्रीत सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को समन भेजा था। ये भी बताया जा रहा है कि, एसएसपी ने बिना किसी को सूचित किए भारत भूषण आशु को सम्मन भेज दिया था।

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को एक पुराने मामले में समन जारी किए गए थे। आपको बता दें कि, लुधियाना जिले में वेस्ट हलके की सीट से उप चुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं, जिसके चलते सभी पार्टियों मे अपनी तैयारियों जोरों शोरों से शुरू कर दी है।

PunjabKesari
 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!