ट्रैवल एजेंट का घटिया कारनामा, ऑस्ट्रेलिया का सपना दिखाकर महिला को भेजा सिंगापुर...ठगे लाखों

Edited By Kamini,Updated: 08 Oct, 2026 11:08 AM

travel agent committed fraud

विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है।

लुधियाना (राज): विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक महिला से 19 लाख 67 हजार रुपये ठगने और उसे ऑस्ट्रेलिया के बजाय सिंगापुर भेजकर गुमराह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा करवाई गई गहन जांच के बाद आरोपी मनदीप सिंह के खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी, जाली वादों और पासपोर्ट हड़पने के आरोप में आपराधिक केस दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार, पीड़िता मोनिका रानी ने बताया कि एक कथित ट्रैवल एजेंट मनदीप सिंह ने उसे ऑस्ट्रेलिया का वैध वीजा दिलवाने और वहां सुरक्षित तरीके से सैटल करवाने का भरोसा दिया था। एजेंट के झांसे में आकर मोनिका रानी ने अलग-अलग तारीखों में किस्तों के रूप में आरोपी को कुल 19,67,000/- रुपये की भारी-भरकम रकम सौंप दी थी। इसके साथ ही उसने अपनी यात्रा और कागजी कार्रवाई के लिए अपना मूल पासपोर्ट भी आरोपी के हवाले कर दिया था।

पीड़िता का आरोप है कि पूरी रकम ऐंठने के बाद आरोपी अपनी बातों से मुकर गया। उसने पीड़िता का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने की बजाय उसे गुमराह कर सिंगापुर की फ्लाइट में बिठा दिया। सिंगापुर पहुंचने के बाद जब पीड़िता को ऑस्ट्रेलिया का कोई वैध वीजा या आगे की टिकट नहीं मिली, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जब मोनिका रानी ने वापस आकर अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे, तो आरोपी ने न तो उसका वीजा लगवाया, न पैसे लौटाए और न ही उसका मूल पासपोर्ट वापस किया। आरोपी ने साफ तौर पर मुकरते हुए उसे जानबूझकर भारी आर्थिक और मानसिक परेशानी में धकेल दिया।

महिला द्वारा दी गई शिकायत की तकनीकी और दस्तावेजी जांच लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा करवाई गई। जांच के दौरान आरोप पूरी तरह सही पाए गए। उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!