लुधियाना में Student से स्नैचिंग, कार के आगे बाइक अड़ाकर रोका, 4 बदमाश फोन छीनकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2026 09:32 AM

ludhiana snatching with student

कॉलेज जा रहे एक छात्र की इनोवा कार के आगे जबरन मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता

लुधियाना (राज): कॉलेज जा रहे एक छात्र की इनोवा कार के आगे जबरन मोटरसाइकिल लगाकर रास्ता रोकने और बहसबाजी के दौरान उसका महंगा मोबाइल फोन छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। वारदात को बाइक और स्कूटी पर सवार 4 युवकों ने अंजाम दिया। रणबीर सिंह छात्र की शिकायत पर सन्नी, शेरू और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ स्नैचिंग व रास्ता रोकने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी सिल्वर रंग की इनोवा कार में सवार होकर कॉलेज जाने के लिए निकला था। जब वह सीएसआईआर (CSIR) यूनिवर्सिटी से थोड़ा आगे पहुंचा, तभी काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो पगड़ीधारी (सरदार) युवकों ने उसकी कार को ओवरटेक किया और अपनी बाइक ठीक कार के आगे अड़ाकर उसे जबरन रोक लिया। जब पीड़ित ने कार से नीचे उतरकर रास्ता रोकने का कारण पूछा, तो उसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर दो अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए।

चारों युवकों ने पीड़ित छात्र के साथ जानबूझकर गाली-गलौज और तीखी बहसबाजी शुरू कर दी। इसी गहमागहमी के बीच बाद में स्कूटी पर पहुंचे दो युवकों में से एक ने पीड़ित के साथ धक्का-मुक्की की और उसके हाथ से उसका महंगा स्मार्टफोन जबरन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद चारों आरोपी अपनी बाइक और स्कूटी पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!