लुधियाना में पटाखों के कारण कबाड़ के गोदाम में लगी आग, हुआ भारी नुकसान

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2026 11:33 AM

ludhiana scrap warehouse fire

थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर बीती रात पटाखों के कारण कबाड़ के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर बीती रात पटाखों के कारण कबाड़ के गोदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक अंग्रेज सिंह ने बताया कि बीती रात में 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए और रात करीब 10 बजे उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान पर आग लगी हुई है। 

PunjabKesari

इसके बाद उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद कबाड़ के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक ने बताया कि आग लगने के कारण उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि रात दिवाली पर पटाखा चलने के कारण उनकी गोदाम में आग लगी है जिससे भारी नुकसान हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!