Ludhiana में Railway Line के पास पड़ी बोरी ने उड़ाई लोगों की नींद, खोलते ही Police भी रह गई दंग

Edited By Vatika,Updated: 26 Jul, 2024 02:31 PM

ludhiana murder case

पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है।

लुधियाना (तरुण): पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां के जवाहर नगर कैंप इलाके के निकट रेलवे लाइन के पास युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 थाना डवीजन नं 5 के क्षेत्र जवाहर नगर कैंप में संदिग्ध परस्थितियों में एक युवक की हत्या कर शव बोरी में डाल रेलवे लाइनों पर फैंकने के मामला सामने आया है। घटना 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर कैंप इलाके से एक युवक का शव बरामद हुआ है। अशंका व्यक्त की जा रही है युवक की हत्या करने के बाद शव को फैंका गया है। सूचना मिलने के बाद थाना डवीजन नं 5 व कोचर मार्कीट की चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की की पहचान जवाहर नगर कैंप के गगनदीप सिंह उर्फ गोरा के रुप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरा 4 दिन पहले संदिग्ध परस्थितियों में घर से लापता हुआ था। बेटे की लापता होने की जानकारी परिजनों ने चौकी कोचर मार्कीट की पुलिस को दी थी। वीरवार को परिजनों को पता चला कि गोरा का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा है। जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे गोरा की हत्या की गई जिसमें इलाके की एक महिला सहित 3 लोग शामिल है। उनके बेटे की हत्या करने के बाद शव को बोरी में डालकर फैंका गया है। इस सम्बंधी थाना डवीजन 5 प्रभारी इंस. विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को पुलिस को अज्ञात शव के बारे में जानकारी मिली। शव बोरी के भीतर बंद था पहचान न होने के कारण शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वीरवार सांय शव की पहचान जवाहर नगर के रहने वाले 23 वर्षीय गोरा के रुप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोरा नशा करने का आदी था। जिसका शव जवाहर नगर कैंप रेलवे लाइनों के निकट बरामद हुआ। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गोरा की हत्या कर शव को फैंका गया है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर रवि नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जलद ही गोरा की मौत का खुलासा होगा।

हत्या में महिला की सलंप्तिा

सूत्रों के अनुसार गोरा नशा करने का आदी था जो कि इलाके की एक प्रवासी महिला के घर पर नशा करने के लिए जाता था। करीब 4 दिन पहले गोरा नशा करने के लिए उक्त महिला के घर पर गया। यहां गोरा की संदिगध परस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद रवि सहित 3-4 लोगों ने उसके शव को बोरी में डालकर रेलवे लाइनों के निकट कूढ़े के ढेर में फैंक दिया। महिला की सलंपिता सहित थाना डवीजन नं 5 इंस. विजय कुमार का कहना है कि महिला सलिंप्ता पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!