Ludhiana में कार सवार हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, B'day Party से लौट रहे थे 4 दोस्त

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2026 10:24 AM

ludhiana firing news

कार सवार अज्ञात हमलावरों ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग

लुधियाना (राज, तरुण):  लुधियाना के लोकल बस अड्डे के पास देर रात कार साइड को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कार सवार अज्ञात हमलावरों ने रिवाल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गले में गोली लगने से हरमिंदर सिंह उर्फ सोनू(39) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी संजू बाजू में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक हरमिंदर सिंह सोनू की पत्नी ज्योति ने रोते हुए बताया कि सोनू अशोक नगर का रहने वाला था और वीडियो मिक्सिंग का काम करता था। सोमवार रात करीब 9:00 बजे वह मोहल्ले के ही अपने दोस्त संजू के साथ किसी अन्य दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 1:00 बजे परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि घंटा घर के पास सोनू पर गोलियां चलाई गई हैं और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घंटा घर के पास हरमिंदर सोनू और उसके साथी संजू का कार सवार युवकों के साथ वाहन को साइड देने को लेकर मामूली विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहसबाजी शुरू हो गई। तैश में आकर कार सवार हमलावरों ने अपनी रिवाल्वर निकाल ली और सोनू व संजू पर सीधे फायर झोंक दिए। एक गोली सीधे हरमिंदर सोनू के गले में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली संजू के बाजू में लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर अपनी कार सहित मौके से फरार हो गए। मृतक हरमिंदर सोनू शादीशुदा था। उसके परिवार में उसकी पत्नी ज्योति और दो छोटे बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे की उम्र 8 साल और छोटे बेटे की उम्र मात्र पौने 2 साल है। अचानक हुई इस वारदात से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातम का माहौल छा गया है। घायल संजू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज
वारदात की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की कार का नंबर और पहचान ट्रेस की जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!