दिल दहला देने वाला हादसा, आग भड़कते ही जिंदा ज/ला युवक, खिड़की से चीखता रहा— मुझे बचा लो

Edited By Urmila,Updated: 01 Nov, 2026 10:36 AM

ludhiana firecracker warehouse blaze

फील्डगंज के कूचा नंबर-10 स्थित पुलकित फैशन किंग के ऊपर अवैध पटाखा गोदाम में हुए अग्निकांड में दिल दहला देने वाले खुलासे सामने आए हैं।

लुधियाना (राज): फील्डगंज के कूचा नंबर-10 स्थित पुलकित फैशन किंग के ऊपर अवैध पटाखा गोदाम में हुए अग्निकांड में दिल दहला देने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे में भारी मात्रा में बारूद और पटाखे डंप किए गए थे, वहीं बड़े पैमाने पर रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक भी रखा हुआ था। हादसे के वक्त इन्वर्टर देखने ऊपर गया साहिल सभ्रवाल धुएं और लपटों के बीच घिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटों और दमघोंटू धुएं के बीच घिरा साहिल जिंदगी की आखिरी उम्मीद में कमरे की खिड़की तक पहुंच गया था। वह बेबसी से नीचे खड़े लोगों को आवाजें देकर कह रहा था कि उसे किसी तरह बचा लिया जाए, क्योंकि दरवाजे की तरफ आग का दरिया बह रहा था। सड़क पर मौजूद स्थानीय दुकानदार और लोग उसे नीचे कूदने का हौसला देते रहे और उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन नीचे की ऊंचाई देखकर साहिल बुरी तरह सहम गया। खौफ के मारे वह खिड़की से छलांग नहीं लगा सका और पीछे की ओर हट गया। कुछ ही पलों में आग की प्रचंड गर्मी से कमजोर हुई दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी, जिससे मलबे के नीचे दबकर उसकी सांसें थम गईं। 

शनिवार को थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद साहिल का शव परिजनों को सौंप दिया। साहिल की असमय और दर्दनाक मौत के शोक में फील्डगंज और आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। गौशाला स्थित श्मशानघाट में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।

मामले की जांच में जुटे थाना डिवीजन नंबर-2 के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गगनप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की हर एंगल से बारीक तफ्तीश की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और लापरवाही सामने आएगी, उसके आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!