Ludhiana में गुंडागर्दी का नाच, सरपंच ने साथियों संग मिलकर परिवार पर बोला हमला

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2026 09:04 AM

ludhiana crime news

इलाके में खुले पड़े सीवर का ढक्कन बंद करवाने की मामूली बात को लेकर सरपंच ने अपने साथियों

लुधियाना (राज): इलाके में खुले पड़े सीवर का ढक्कन बंद करवाने की मामूली बात को लेकर सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। सरपंच और पंचों समेत करीब दो दर्जन से अधिक हथियारबंद युवकों ने घर के अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों की बेरहमी से मारपीट की, घरेलू सामान और बाइक की तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। गुरजंट सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच, पंचों समेत 16 नामजद और 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह उर्फ बिट्टू (निवासी गगनदीप कॉलोनी) ने बताया कि बीते 21 अगस्त को उन्होंने इलाके के सरपंच तरुण कुमार को खुले पड़े सीवर का ढक्कन बंद करवाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर सरपंच तरुण कुमार तैश में आ गया और उनके साथ रंजिश रखने लगा। कुछ ही देर बाद सरपंच ने अपने साथ कई पंचों और दर्जनों असामाजिक तत्वों को इकट्ठा किया और लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने जबरन घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल होकर गुरजंट सिंह और उनके पारिवारिक सदस्यों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के सदस्यों को बुरी तरह पीटा और लहूलुहान कर दिया। जाते समय आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देकर गए। आरोपियों ने घर के आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल और अंदर पड़े कीमती घरेलू सामान की जमकर तोड़फोड़ की और भारी नुकसान पहुंचाया।

पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने गगनदीप कॉलोनी निवासी सरपंच, दो पंचों और उनके साथियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तरुण कुमार (सरपंच), मन्ना पंच (मोहल्ले का पंच), राजू पंच (पुत्र कृपा राम), घई बाबा, गोरा, बंटी उर्फ कालू, सानू / सान, लाला, गौतम वरुण उर्फ शूटर, वरुण का भाई, मनी, गंजा / गंजू, सोनू उर्फ बादाम, जग्गी, दीपू (पुत्र मिट्ठू), पम्मा, गौतम का भाई काका इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों को भी मामले में शामिल किया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!