लुधियाना में बेखौफ चोर, घर से मोबाइल-नकदी और बाहर खड़ी कार लेकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 09:32 AM

ludhiana crime news

बंद घर या सो रहे परिवार के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का एक और मामला सामने आया

लुधियाना (राज): बंद घर या सो रहे परिवार के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का एक और मामला सामने आया है। अज्ञात चोर रात के समय घर के अंदर दाखिल होकर दो मोबाइल फोन, 5 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और घर के बाहर खड़ी मारुति सुजुकी ए-क्रॉस कार चुराकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता निश्चिंत वोहरा ने बताया कि बीते 11 और 12 अगस्त की दरमियानी रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति चुपके से उसके घर के अंदर दाखिल हो गया। चोर ने कमरे में रखे दो मोबाइल फोन— रेडमी 10 और वीवो  चुरा लिए। इसके अलावा पीड़ित का पर्स, जिसमें करीब 5,000 रुपये नकद और कई जरूरी कागजात मौजूद थे, वह भी चोरी कर लिया।चोरी करने के बाद जब चोर बाहर निकला, तो उसने घर के बाहर खड़ी पीड़ित की मारुति सुजुकी ए-क्रॉस कार नंबर पर भी हाथ साफ कर दिया।

सुबह जब उठा, तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और बाहर खड़ी कार गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब कार और सामान का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घर में चोरी करने और गाड़ी चुराने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!