Ludhiana : शादी का झांसा देकर नाबालिगा को ले भागा युवक, मध्य प्रदेश के इस इलाके में छोड़ हुआ फरार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Sep, 2024 09:08 PM

ludhiana  a minor girl found in madhya pradesh

शादी की नीयत से एक आरोपी लुधियाना की लड़की को अगवा कर मध्य प्रदेश ले गया।

लुधियाना (तरुण) : शादी की नीयत से एक आरोपी लुधियाना की लड़की को अगवा कर मध्य प्रदेश ले गया। जहां छत्तरपुर रेलवे स्टेशन पर आरोपी लड़की को छोड़ कर फरार हो गया। छत्तरपुर रेलवे स्टेशन की पुलिस ने लड़की से पूछताछ के बाद लुधियाना पुलिस को जीरो एफ.आई.आर. दर्ज करने की जानकारी दी। आरोपी की पहचान मुजिजद रेजा उर्फ रियाज खान मूल निवासी किशनगंज बिहार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पैक्टर अमृतपाल शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को आरोपी लुधियाना की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी रेल के माध्यम से लड़की को मध्य प्रदेश के छत्तरपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद छत्तरपुर रेलवे पुलिस को संदिग्ध हालत में लड़की मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी रेजा लड़की को अगवा कर अपना साथ ले भागा है और छोड़ कर फरार हो गया। सारी दास्तां सुनने के बाद छत्तरपुर रेलवे स्टेशन की पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर लुधियाना पुलिस को भेजी।

लड़की थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके की रहने वाली है। इलाका पुलिस ने आरोपी रेजा के खिलाफ धारा 137(2) बी एन एस के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। वहीं लड़की की उम्र मात्र 14 साल है, जबकि आरोपी की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!