लॉटरी जीतने वाला व्यक्ति लापता, ढूंढ रहा Agent

Edited By Kalash,Updated: 11 Nov, 2024 11:11 AM

lottery winner missing

फाजिल्का से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

फाजिल्का : फाजिल्का से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां के एक व्यक्ति की लॉटरी निकल गई है पर वह लापता है। लॉटरी विक्रेता द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए लॉटरी विक्रेता ने बताया कि उसकी दुकान से खरीदी गई डियर नागालैंड स्टेट लॉटरी का 45 हजार का दूसरा ईनाम निकला है। यह लॉटरी की टिकट किसने खरीदी है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। 

विक्रेता ने कहा कि उनकी दुकान पर भीड़ होने के कारण टिकट खदीदने वाला व्यक्ति अपना नंबर नोट नहीं करवा कर गया। इस कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। वह लॉटरी खरीदने वाले की तलाश में जुटे हुए हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!