Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Jan, 2022 02:29 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर रैली में हुए घटनाक्रम के बाद पंजाब के ए.डी.जी. लॉ एंड ऑर्डर के कुछ पत्र सामने आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी.........
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर रैली में हुए घटनाक्रम को लेकर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के ए.डी.जी. लॉ एंड ऑर्डर के कुछ पत्र सामने आए हैं। ए.डी.जी. ने पंजाब पुलिस को सुरक्षा को लेकर कुछ पत्र लिखे हैं। इन पत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा मांगी गई थी। इतना ही नहीं ये पत्र 1,2,3 और 4 जनवरी को पंजाब पुलिस को भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें : पुरानी वैक्सीन क्या ओमिक्रॉन को कर सकती है खत्म
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन पत्रों में ए.डी.जी. ने पंजाब पुलिस को सुरक्षा संबंधी लिखा है। पत्रों में किसानों की आवाजाही पर नजर रखने की बात लिखी गई है। साथ ही धरने के चलते रास्ता बंद हो जाने के लिए भी पहले से ही अलर्ट किया गया था। बारिश की संभावना को देखते हुए भी पत्र में रूट व्यवस्था को लेकर भी लिखा गया था। वहीं चंडीगढ़-फिरोजपुर मार्ग पर व्यवस्था को लेकर भी इन पत्रों में लिखा गया है। पत्र लिखे जाने के बाद भी सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही अपने आप में सवालिया निशान खड़ा करती है। अब देखना यह होगा कि ए.डी.जी. द्वारा लिखे पत्र सामने आने के बाद राजनीति में क्या हड़कंप मचता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here