कुत्तों से डर पेड़ पर जा चढ़ा तेंदुआ, अजब-गजब है पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2025 03:59 PM

leopard climbed tree to escape stray dogs

नंगल से एक अजब-गजब मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : नंगल से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां कुत्तों के डर से एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद वह करीब 2 घंटे तक पेड़ से नहीं उतरा। इसके बाद वन विभाग और पुलिस द्वारा उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया। 

जानकारी के अनुसार नंगल में कुत्तों से जान बचाते हुए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया पर वह बाद में नीचे नहीं उतर पाया। इसके बाद लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस संबंध में वन विभाग को जानकारी दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग और पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की पर लोगों को भारी इकट्ठ के कारण वह नीचे नहीं उतर पा रहा था। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी द्वारा उसे बेहोश करने के लिए ट्रायंगुलर गन का प्रयोग कर इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद वह नीचे कूदा और कर्मचारियों ने उसे लोहे के पिंजरे में डाला। करीब 2 घंटे मशक्कत के बाद उसे काबू किया गया और अब तेंदुए को छतबीड़ चिड़ियाघर छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।          

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!