पंजाब भर के वकीलों ने दी हड़ताल की चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Vatika,Updated: 11 Nov, 2024 04:35 PM

lawyers from across punjab have warned of a strike

कल गोलीकांड को लेकर लुधियाना बार काउंसिल के वकीलों द्वारा आज हड़ताल की गई।

लुधियाना: प्रिंकल गोलीकांड को लेकर लुधियाना बार काउंसिल के वकीलों द्वारा आज हड़ताल की गई। वकीलों का कहना था कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने साथी वकील का नाम एफआईआर से नहीं हटाए जाने पर राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी। 

लुधियाना बार काउंसिल की ओर से संयुक्त बयान में कहा गया कि आज वकील प्रिंकल गोलीकांड में दर्ज केस में साथी वकील के नाम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथी वकील को जानबूझकर इसमें फंसाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने बिना जांच के ही वकील को नामजद कर लिया है, जिसके विरोध में वे एक दिन की हड़ताल पर चले गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साथी वकील की एफ.आई.आर से नाम नहीं हटाया गया तो वे राज्य भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!