पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ऐसे ठगे लाखों

Edited By Urmila,Updated: 13 Mar, 2022 05:45 PM

lakhs cheated like this on the pretext of doubling the money

तरनतारन में पैसे दोगुना करने के सब्जबाग दिखा कर 1 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धित थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 6 लोगों...

तरनतारन (राजू, बलविन्दर कौर): तरनतारन में पैसे दोगुना करने के सब्जबाग दिखा कर 1 करोड़ 8 लाख 85 हजार रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धित थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 6 लोगों विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप के अंतर्गत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दर्ज करवाए बयान में हरप्रीत सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गंगा सिंह नगर तरनतारन ने बताया कि गुरसाहब सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जोकि जोर्डन बेस कंपनी का एजेंट है जिसने उसे कहा कि उनकी कंपनी पैसे दोगुना करके देती है। उक्त व्यक्ति ने उसे कंपनी का शेयर होल्डर बनाने और विदेशों के टूर आदि लगवाने के झांसे में फंसा लिया और उसे कंपनी के एम.डी. संतोष शाह, मैनेजर विजय कुमार, शोरिया, लक्की और विनय के साथ मिलाया। उनकी बातों में आकर उसने कंपनी में पैसे इनवेस्ट करने का मन बना लिया।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में बड़ी जीत के बाद में श्री दरबार साहिब नतमस्तक हुए अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान (तस्वीरें)

इन व्यक्तियों ने पैसे दोगुना करने और अन्य लाभ दिलवाने के सब्जबाग दिखाकर उसके पास से अलग-अलग तारीखों पर करीब 1 करोड़ 8 लाख 85 हजार 540 रुपए वसूल कर लिए परन्तु काफी समय बीत जाने पर भी उक्त व्यक्तियों ने न तो उसकी रकम दोगुना करके वापस दी और न ही उसे कोई जवाब दे रहे हैं। इन व्यक्तियों के पास रिजर्व बैंक आफ इंडिया के लेटरपैड, मोहरें और आई.डी. कार्ड भी हैं। यह बहुत बड़ा गिरोह है जिनका काम देश की अलग-अलग स्टेटों में चल रहा है। इस सम्बन्धित सब डिविजन तरनतारन के डी.एस.पी. बरजिन्दर सिंह ने बताया कि मुदई के बयानों पर गुरसाहब सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी, विजय कुमार, संतोष शाह, शोरिया, लक्की और विनय खिलाफ मुकदमा नंबर 39 धारा 420/467/468/471/बी -आई.पी.सी. अधीन केस दर्ज करके मामले की गहराई के साथ जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!