अपहरण कर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Jan, 2021 01:00 PM

kidnapped and raped minor girl accused arrested

लखविन्द्र सिंह ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर राजपुरा ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिल्लौर (भाखड़ी): 15 वार्षिय नाबालिग लड़की को अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर ने बताया कि गत वर्ष 4 अगस्त को नजदीकी गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के परिवार वालों ने पुलिस के पास लापता का मुकद्दमा दर्ज करवाया था जब लड़की पुलिस के हाथ लगी तो उसने बताया कि लखविन्द्र सिंह लक्की पुत्र चमन लाल वासी गांव नंगल फिल्लौर ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर राजपुरा ले गए थे, जहां उसके साथ लक्की और उसके दूसरे साथी ने उसका दुष्कर्म किया।

जिसके बाद पुलिस ने अगवा के मुकद्दमे में दुष्कर्म की धारा जोड़कर लक्की के साथी को उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया जबकि लक्की तबसे फरार चल रहा था जिसे आज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे आगे और पूछताछ भी की जाएगी।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!