जालंधर में सड़कों को लेकर बड़ी राहत, नए Project से होगा सफर और भी आसान, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 18 Aug, 2026 03:50 PM

jalandhar s nakodar road to be widened

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नकोदर रोड को और चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है।

जालंधर: शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नकोदर रोड को और चौड़ा करने की तैयारी की जा रही है। डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक से टीवी टावर होते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा तक, यानी खांबड़ा के पास तक करीब 8 किलोमीटर लंबे नकोदर रोड को दोनों तरफ से करीब 5-5 फीट और चौड़ा किया जाएगा। फिलहाल यह सड़क 4 लेन है, लेकिन लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक के कारण इस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए सड़क को दोनों ओर से अतिरिक्त चौड़ाई देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 4.79 करोड़ रुपए
जानकारी के मुताबिक, महीने के अंत में होने वाली एफएंडसीसी की बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा। तस्वीर में दिए गए विवरण के अनुसार, इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 4.79 करोड़ रुपए बताई गई है। डॉ.अंबेडकर चौक से टीवी टावर के बीच नकोदर रोड के आसपास कई प्रमुख इलाके आते हैं। इनमें अवतार नगर, लाजपत नगर, न्यू गुरुज नगरी, दयाल नगर, दशमेश नगर, अजीत नगर, नंदनपुर, शहीद उधम सिंह नगर, गुरु रविदास नगर और खांबड़ा सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों की करीब 1.25 लाख आबादी को सड़क चौड़ी होने से राहत मिलने की उम्मीद है।

कपूरथला रोड भी होगी स्मार्ट
इसके साथ ही कपूरथला रोड को भी स्मार्ट बनाने की योजना है। कपूरथला रोड पर जालंधर कुंज से बाबा खेल तक करीब 5.88 करोड़ रुपये की लागत से काम किया जाएगा। योजना के तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, फुटपाथ और लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कपूरथला रोड के आसपास बंदा सिंह बहादुर नगर, बस्ती बाबा खेल, बस्ती पीर दाद, आनंद नगर, न्यू आनंद नगर, ग्रीन पार्क और सर्जिकल कॉम्प्लेक्स समेत कई इलाके आते हैं। यहां करीब एक लाख की आबादी रहती है। शहर में अंबेडकर चौक-नकोदर रोड और कपूरथला रोड से जुड़े इन प्रोजेक्टों से आने वाले समय में ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!