जालंधर: 7 थानों के प्रभारियों का हुआ फेरबदल

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jul, 2021 07:25 PM

jalandhar in charges of 7 police stations were reshuffled

ए.सी.पी. बदलने के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के 7 थानों के प्रभारियों का फेरबदल हुआ है। थाना 1 के प्रभारी राजेश शर्मा को थाना 4 में ट्रांसफर किया गया। उनकी जगह थाना 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर...

जालंधर (वरुण): ए.सी.पी. बदलने के बाद जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के 7 थानों के प्रभारियों का फेरबदल हुआ है। थाना 1 के प्रभारी राजेश शर्मा को थाना 4 में ट्रांसफर किया गया। उनकी जगह थाना 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह को लगाया गया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह पहले थाना 2 के प्रभारी थे। थाना 2 में अब सेवा सिंह को लगाया गया है।

इसी तरह थाना 8 के प्रभारी रविंदर कुमार को थाना नई बारादरी की कमान दोबारा सौंपी गई है। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह को थाना रामामंडी में भेजा गया है। थाना 8 में इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह थाना सदर में थे। थाना सदर में सुखदेव सिंह आए हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!