जालंधर को ई-बसों का इंतजार होगा खत्म! निगम कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 10:31 AM

jalandhar e bus service

नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने पी.एम. ई-बस सर्विस प्रोजेक्ट का बाकी रहता काम जल्द पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं।

जालंधर (खुराना): नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने पी.एम. ई-बस सर्विस प्रोजेक्ट का बाकी रहता काम जल्द पूरा करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आज नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इसमें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) और पी.एस.पी.सी.एल. के एक्सियन, निगरान इंजीनियर राहुल धवन, ठेकेदार विकास बांसल तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान प्रोजेक्ट के अब तक हुए काम की समीक्षा की गई और अलग-अलग विभागों से जुड़े बाकी कामों पर विचार-विमर्श किया गया। कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने अधिकारियों और ठेकेदार को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर बाकी काम को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी तरह की बेवजह देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने प्रोजेक्ट के काम की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!