जलालाबाद बलास्ट: फॉरैंसिक टीमों ने भरे सैंपल, 10 दिनों में आएगी रिपोर्ट

Edited By Tania pathak,Updated: 17 Sep, 2021 10:31 AM

jalalabad balast forensic teams filled samples

जलालाबाद में ब्लास्ट ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाया है कि ब्लास्ट बाइक की पैट्रोल टंकी की वजह से हुआ है....

चंडीगढ़ (रमनजीत): जलालाबाद में ब्लास्ट ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाया है कि ब्लास्ट बाइक की पैट्रोल टंकी की वजह से हुआ है या कारण कुछ और था, लेकिन पुलिस ने एहतियाती तौर पर बाइक सवार युवक की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी है। बाइक सवार युवक की बुरी तरह से घायल होने के बाद मौत हो गई थी। 

जानकारी के मुताबिक जलालाबाद में उक्त घटना के बाद पहले फिरोजपुर की फॉरैंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सैंपल लिए, बाद में पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर के दखल के बाद चंडीगढ़ से विशेष फॉरैंसिक टीम को जलालाबाद के लिए रवाना किया गया। उक्त टीम ने भी घटनास्थल से मोटरसाइकिल के पुर्जों, टंकी के टुकड़ों और युवक के कपड़ों तक के सैंपल लिए हैं। 

आई.जी. फिरोजपुर रेंज जतिंदर सिंह औलख ने कहा कि फॉरैंसिक टीमों ने सैंपल ले लिए हैं। 7 से 10 दिन के भीतर फॉरैंसिक एनालिसिस रिपोर्ट आ जाएगी। उसके बाद पता चल सकेगा कि असल में ब्लास्ट किस चीज से हुआ है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!