Edited By Kalash,Updated: 25 Sep, 2022 12:39 PM

कैदी सूरज ने ब्रोस्टल जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसके चलते पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट रमेश चंद की शिकायत
लुधियाना (स्याल): कैदी सूरज ने ब्रोस्टल जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसके चलते पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट रमेश चंद की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 309 आईपीसी व 52 प्रिजन एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट रमेश चंद ने बताया कि रात्रि के समय कैदी ने गेट पर लगी जाली से अपना हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसका मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने आरोपी कैदी के विरुद्ध आत्महत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि कैदी पहले भी इस तरह के हथकंडे अपना चुका है जबकि सहायक सुपरिटेंडेंट रमेश चंद ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कैदी बिल्कुल दुरुस्त है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here