अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलः जालंधर के हजारों लोग कल दोआबा कॉलेज में करेंगे योग

Edited By Vatika,Updated: 20 Jun, 2022 03:07 PM

international yoga day

8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में 21 जून मंगलवार को मनाया जा रहा है।

जालंधर(सोमनाथ):  8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में 21 जून मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस साल का यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आजादी के अमृत महोत्सव साल में होने के कारण देशभर में पर्यटन के 75 प्रतिष्ठित/ऐतिहासिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जालंधर के प्रतिष्ठित दोआबा कॉलेज में कल जालंधर के हजारों लोग योग करेंगे।
 
भारत स्वभाविमान ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य संजीव शर्मा, जिला प्रभारी अजय मल्होत्रा पतंजलि योग समिति, राज्य प्रभारी राजिन्द्र शिंगारी तथा महामंत्री सतविन्द्र सिंह कुंदी ने बताया  कि योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण जी के दृढ़ संकल्प व तपोवल से संचालित देश का अग्रणी सेवा संस्थान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार विगत 26 वर्षों से योग आयुर्वेद एवं स्वदेशी की सेवा में लगा हुआ है। आज योग, आयुर्वेद व स्वदेशी दर्शन की इसी पावन परंपरा को और अधिक मूर्त एवं जीवंत स्वरूप प्रदान करने के लिए पतंजलि योग पीठ संस्थान अनेक सेवा प्रकल्पों के माध्यम से पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की प्रेरणा से 75 प्रतिष्ठित/ऐतिहासिक शहरों में 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जालंधर को भी इसमें चयनित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!