अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन, खेल मंत्री मीत हेयर ने जताया दुख

Edited By Paras Sanotra,Updated: 20 May, 2023 03:36 PM

international basketball player kiran ajit pal singh passed away

1975 हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे पद्म श्री और ओलंपियन अजीत पाल सिंह को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन हो गया।

चंडीगढ़: 1975 हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे पद्म श्री और ओलंपियन अजीत पाल सिंह को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनकी पत्नी और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी किरण अजीत पाल सिंह का निधन हो गया। किरण अजीत पाल सिंह जिनकी उम्र 69 वर्ष थी, का आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थीं। किरण अजीत पाल सिंह का अंतिम संस्कार कल नई दिल्ली में किया जाएगा।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हॉकी ओलंपियन अजीत पाल सिंह के साथ दुख साझा किया और उनकी पत्नी के देहांत को खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि अजीत पाल सिंह और उनकी पत्नी किरण अजीत पाल सिंह दोनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में भारत का प्रतिनिधित्व कर राज्य और देश का नाम रौशन किया है। मीत हेयर ने अजीत पाल सिंह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

वहीं शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी फेसबुक पोस्ट डालते हुए किरण अजीत पाल सिंह के देहांत पर दुःख व्यक्त किया और परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए अरदास की और परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति देने के लिए भी प्रार्थाना की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!