‘LRGMA’ की तीन दिवसीय इंडिया की लार्जेस्ट ‘ऑटम विंटर एग्जीबिशन-2026’ का PAU में शुभारंभ

Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 03:24 PM

inauguration of lrgma autumn winter exhibition 2026

लुधियाना रैडीमेड गारमैंट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ‘LRGMA’ की ओर से 3 दिवसीय इंडिया की लार्जेस्ट ‘ऑटम विंटर एग्जीबिशन-2026’ का 8वां एडीशन का फिरोजपुर रोड़ स्थित पी.ए.यू. के किसान मेला ग्राऊंड में शानदार आगाज हुआ।

लुधियाना (भूपेश) : लुधियाना रैडीमेड गारमैंट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ‘LRGMA’ की ओर से 3 दिवसीय इंडिया की लार्जेस्ट ‘ऑटम विंटर एग्जीबिशन-2026’ का 8वां एडीशन का फिरोजपुर रोड़ स्थित पी.ए.यू. के किसान मेला ग्राऊंड में शानदार आगाज हुआ। पी.ए.यू. में 3 दिन तक चलने वाली एग्जीबिशन में 200 नामी ब्रांड अपने उत्पादों को पेश कर रहे है। एग्जीबिशन में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब केसरी ग्रुप के डायरैक्टर अभिजय चोपड़ा पधारे। 

PunjabKesari

PunjabKesari

एसोसिएशन के चेयरमैन दर्शन लाल गाबा, प्रधान संदीप बहल, मैंटर ए.एस. दुआ, एडवाईजर शोबन कुमार, महासचिव अमनदीप सिंह, फाइनांस सचिव सौरव गुप्ता, अभिनव कालड़ा बी.आर.के. अपैरल्स, मुनीष सूद, राधीश सचदेवा, कर्ण कोचर, आशीष खरबंदा, राजेश जैन बॉबी, राजिन्द्र छाबड़ा ओटाया, राज अरोड़ा मिडास, सुशील जैन मुनीष जैन टयूडर ग्रुप, विपन विनायक, अतुल वर्मा, मुनीष गुप्ता, वरिन्द्र सहगल, विपन डंग, रिशभ गाबा, गगन खुराना ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

PunjabKesari

इस मौके मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, लुधियाना उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर सुखमिंदर सिंह रेखी, पार्षद नीरज आहूजा बूटा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। ‘ऑटम विंटर एग्जीबिशन-2026’ का उद्घाटन सी.एम. इंफिनिया के इंद्र मोहन जैन, तरुण जैन बावा, हौजरी एंड गारमेंट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान राजीव जैन चमन, चेयरमैन कमल सेठिया, उप प्रधान दीपचंद जैन राजदीप, महासचिव बलविंदर सिंह, ज्वाइंट सचिव दलजीत सिंह सहगल, फाइनांस सचिव सन्नी मल्होत्रा, राजेश जैन बॉबी, राज कुमार राजू जैन, अमनदीप सिंह, टोनी चोपड़ा, सोनू चोपड़ा, अमरीक सिंह लांबा, दर्शन डावर ने रीबन काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया। पहले दिन देश भर से आए 4608 होलसेल कारोबारियों ने लुधियाना के निर्मित रैडीमेड गारमेंटस की लैटेस्ट रेंज को देखा और बड़ी संख्या में आर्डर बुक करवाए। एसोसिएशन के प्रधान संदीप बहल ने आए हुए सभी बायर्स का आभार व्यक्त किया।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!