नीट यूजी 2026 : रिफंड का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर

Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2026 03:17 PM

neet ug 2026 refund

नीट यूजी 2026 काऊंसलिंग में शामिल होने वाले उन सभी मैडीकल विद्यार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है

लुधियाना (विक्की): नीट यूजी 2026 काऊंसलिंग में शामिल होने वाले उन सभी मैडीकल विद्यार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है, जो अपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि यानी रिफंड का इंतजार कर रहे हैं। मैडीकल काऊंसलिंग कमेटी (एम.सी.सी.) ने नीट यूजी 2026 फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया है। विद्यार्थियों की अधूरी जानकारी के कारण काऊंसलिंग कमेटी को यह फैसला लेना पड़ा है ताकि किसी भी योग्य विद्यार्थी का पैसा न फंसे।

रिफंड के दायरे में आने वाले लाखों उम्मीदवारों में से अब तक केवल 52 प्रतिशत कैंडिडेट्स यानी 11,46,401 ने ही पोर्टल पर अपने बैंक खाते की सही जानकारी जमा की है। रिफंड की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होती है और यदि विद्यार्थी अपनी सही बैंक डिटेल्स नहीं देंगे तो काऊंसलिंग कमेटी उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएगी। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए अथॉरिटी ने समय सीमा को बढ़ाने का फैसला किया है ताकि विद्यार्थी जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर सकें।

बैंक डिटेल्स अपडेट करने की आसान प्रक्रिया 

नीट यू.जी. के कैंडिडेट्स आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने पुराने क्रेडेंशियल (लॉगिन डिटेल्स) का उपयोग करके नीट-यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर आसानी से लॉग इन कर सकते हैं। पोर्टल में प्रवेश करने के बाद उम्मीदवार को अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होंगी, जिसमें मुख्य रूप से अकाऊंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, अकाउंट नंबर और आई.एफ.एस.सी. कोड देना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स अपने अकाऊंट डिटेल्स की एक्युरेसी सुनिश्चित करने के लिए चाहें तो एक कैंसिल चैक भी पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह पूरी तरह से वैकल्पिक है। एन.टी.ए. द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जब विद्यार्थी अपनी सारी जरूरी जानकारी सही ढंग से ऑनलाइन जमा कर देंगे तो रिफंड की सुरक्षा राशि सीधे उनके दिए गए बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

नीट फीस रिफंड की रकम 

जनरल कैटेगरी : 1700 रुपए

ओ.बी.सी. / ई.डब्ल्यू.एस :1600 रुपए

एस.सी. / एस.टी. / पी.डब्ल्यू.डी.: 1000 रुपए

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!