अभिजय चोपड़ा को LRGMA ऑटम विंटर ट्रेड शो का दिया निमंत्रण

Edited By Kamini,Updated: 24 Jul, 2026 05:07 PM

abhijay chopra invited to the lrgma autumn winter trade show

लुधियाना रेडीमेड गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (LRGMA) द्वारा आयोजित की जा रही एग्जीबिशन ऑटम विंटर ट्रेड शो का निमंत्रण पंजाब केसरी ग्रुप के डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा को दिया गया।

लुधियाना (हितेश) : लुधियाना रेडीमेड गारमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (LRGMA) द्वारा आयोजित की जा रही एग्जीबिशन ऑटम विंटर ट्रेड शो का निमंत्रण पंजाब केसरी ग्रुप के डायरेक्टर अभिजय चोपड़ा को दिया गया। इस मौके पर LRGMA के प्रधान संदीप बहल, बी आर के अपेरल के अभिनव कालडा, क्रिएटिव कलेक्शन के मनीष सूद मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि LRGMA इस समय देश की प्रमुख गारमेंट एग्जीबिशन बन चुकी है और इसका साल भर देश के प्रमुख गारमेंट ट्रेडर्स को इंतजार रहता है। एल आर जी एम ए 8वां एडिशन ऑटम विंटर ट्रेड शो के बैनर तले 26, 27, 28 जुलाई को पीएयू में आयोजित किया जा रहा है, जहां लुधियाना की होलसेल गारमेंट-होजरी इंडस्ट्री को एक ही मंच पर अपने उत्पाद देश भर के ग्राहकों के सामने शोकेस करने का मौका मिल रहा है, जिसमें मुख्य आकर्षण लेटेस्ट डिजाइन के साथ बेहतर फेब्रिक क्वालिटी का है।

LRGMA के चेयरमेन दर्शन लाल गाबा, मेंटर ए एस दूआ, महासचिव अमनदीप सिंह, कैशियर सौरव गुप्ता, एडवाइजर शोभन कुमार ने बताया कि एग्जीबिशन में 200 प्रमुख गारमेंट ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं और 12 हजार से ज्यादा विजिटर के आने के हिसाब से सारे इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!