Edited By Urmila,Updated: 02 Oct, 2022 12:33 PM

8 अक्तूबर को सुखना लेक में एयरफोर्स दिवस मनाया जा रहा है।
चंडीगढ़ (राजिंदर) : 8 अक्तूबर को सुखना लेक में एयरफोर्स दिवस मनाया जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में एयरफोर्स दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनके आगमन पर, चंडीगढ़ के सभी आई.ए.एस., आई.पी.एस. वहीं अन्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। एयरफोर्स दिवस का मुख्य कार्यक्रम वायुसेना द्वारा किया जा रहा है।
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रबंधों को देखा जा रहा है। सलाहकार धर्मपाल की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के कारण 3 अक्तूबर से 9 अक्तूबर के बीच चंडीगढ़ प्रशासन के सारे आई.ए.एस., आई.पी.एस., डैनिक्स, डैनिप्स, एच.सी.एस., पी.सी.एस. अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी को ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here