आशिक के साथ रह रही थी महिला, गुस्से में आए पति ने उठाया यह कदम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Dec, 2021 09:21 AM

husband fired on wife s lover in jalandhar

पुलिस को जैसे ही वारदात के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों के बयान प्राथमिक.......

जालंधर(मृदुल): बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते कच्चा कोट में उस समय दहशत फैल गई जब रात के 2 बजे अपने दोस्त के साथ आ रहे व्यक्ति को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग बाहर आए व घायल को सिविल अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां बाद में उसे डॉक्टरों द्वारा सत्यम अस्पताल रैफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावर एक महिला का पति था, जोकि उसे छोड़कर अपने आशिक के साथ कुछ देर से रह रही थी। इसी रंजिश के कारण उसने आशिक को गोली मार दी।  

यह भी पढ़ें : सिद्धू ने सी.डी.एस. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने में क्यों लगाई देरी, जानें

ए.सी.पी. वरियाम सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान विपिन निवासी रस्ता मोहल्ला के रूप में हुई है जोकि मजदूरी करता है। उसकी एक विवाहित महिला के साथ कुछ देर से संबंध थे। महिला अपने पति को छोड़कर विपिन के साथ रह रही थी। इस बात की रंजिश उसके पति को थी। जानकारी के अनुसार पहले भी कई बार महिला के पति द्वारा बहसबाजी की गई थी। मगर गत रात जब विपिन अपने एक दोस्त के साथ वापस आ रहा था तो उसने विपिन को गोली मार दी और बाद में फरार हो गया। गोली उसकी दाहिने कंधे पर लगी। 

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव में किसके हिस्से आएगी जीत, सर्वे में यह पार्टी सबसे आगे

बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी हमलावर पति की पहचान शिली नामक व्यक्ति के रुप में हुई है जोकि अली मोहल्ला का रहने वाला है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को जैसे ही वारदात के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंचकर उनके परिजनों के बयान प्राथमिक तौर पर दर्ज किए। क्योंकि विपिन को डॉक्टरों द्वारा अनफिट बताया गया था। ए.सी.पी. ने कहा कि एस.एच.ओ. मौके पर जाकर आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक कर रहे हैं, ताकि वारदात की फुटेज को कब्जे में लिया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!