दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बस कंडक्टर का कटा हाथ, चालक फरार

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2026 11:21 AM

horrific road accident

सेखेवाल सर्विस लेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बादशाह बस टूरिस्ट सर्विस कंपनी के कंडक्टर का हाथ ट्रक-ट्राले के नीचे आने के कारण कट गया।

लुधियाना (राज): सेखेवाल सर्विस लेन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बादशाह बस टूरिस्ट सर्विस कंपनी के कंडक्टर का हाथ ट्रक-ट्राले के नीचे आने के कारण कट गया। पीड़ित को गंभीर हालत में इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए कंधे के नीचे से बांह काटनी पड़ी। वारदात के बाद आरोपी चालक ट्रक-ट्राला मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित कंडक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह बादशाह बस टूरिस्ट सर्विस कंपनी में बतौर कंडक्टर काम करता है। बीते 29 जुलाई को वह बस में सवारियां लेकर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था। शाम करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच जब उनकी बस लुधियाना के सेखेवाल सर्विस लेन पर पहुंची, तो वह बस के साथ-साथ पैदल चल रहा था। इसी दौरान पीछे बस्ती जोधेवाल की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक-ट्राले के चालक ने अचानक ट्राले को आगे मोड़ दिया। अचानक ट्राला मोड़ने के कारण वे बस और ट्राले के बीच में आ गया और उसकी बांह ट्राले के पिछले टायर के नीचे आ गई। हादसे में उसकी बांह बुरी तरह कुचली गई और टूट गई। वारदात के तुरंत बाद आरोपी ट्रक चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बाद राहगीरों व साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने जांच के बाद पीड़ित की बांह को बाएं कंधे से करीब 5 से 6 इंच छोड़कर नीचे से काटने का फैसला लिया। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने फरार ट्रक-ट्राला चालक के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाने और गंभीर चोटें पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने  आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!