शादी के 10 दिन बाद प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता, फेरे की रस्म निभाने आई थी मायके

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2026 11:42 AM

newlywed woman elopes with lover 10 days after marriage

माछीवाड़ा इलाके में शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का

माछीवाड़ा साहिब: माछीवाड़ा इलाके में शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता के अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। नवविवाहिता शादी के बाद अपने पति के साथ रीति-रिवाज के अनुसार फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई हुई थी। इसी दौरान वह अचानक घर से लापता हो गई।

जांच के दौरान परिवार को पता चला कि इलाके का एक युवक भी उसी समय से गायब है। इसके बाद दोनों के साथ फरार होने की आशंका जताई गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, माछीवाड़ा क्षेत्र की एक युवती की करीब 10 दिन पहले जालंधर जिले के एक युवक से शादी हुई थी। परिवार ने पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से विवाह संपन्न कराया और बेटी को ससुराल विदा कर दिया। कुछ दिनों बाद वह अपने पति के साथ फेरे की रस्म निभाने के लिए मायके आई थी। बुधवार सुबह नवविवाहिता अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान जानकारी मिली कि इलाके का एक युवक भी अपने घर से लापता है। परिजनों का आरोप है कि नवविवाहिता उसी युवक के साथ फरार हुई है। इस संबंध में माछीवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराकर दोनों की तलाश की मांग की गई है। मामले की जांच कर रहे सहायक थाना प्रभारी जर्नैल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापता नवविवाहिता और युवक की तलाश जारी है। दोनों के मिलने और जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!