लुधियाना में हंगामा!  Amul Milk की सप्लाई देकर लौट रहे चालक पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2026 02:55 PM

amul milk supply vehicle driver attack

शहर के व्यस्त समराला चौक के पास दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है।

लुधियाना (राज): शहर के व्यस्त समराला चौक के पास दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। अमूल दूध की सप्लाई करने वाली गाड़ी के चालक ने आरोप लगाया है कि गाड़ी से पानी के छींटे पड़ने के मामूली विवाद के बाद एक एक्टिवा सवार युवक ने उस पर हमला कर दिया और उसकी सोने की चैन व नगदी छीनकर फरार हो गया।

पीड़ित चालक के अनुसार, वह दूध की सप्लाई देकर वापस लौट रहा था। जब वह समराला चौक के पास पहुंचा, तो अचानक सड़क पर पड़े पानी के छींटे रास्ते से गुजर रहे एक एक्टिवा सवार पर पड़ गए। इस बात से आगबबूला हुए एक्टिवा सवार ने तुरंत अपनी स्कूटी दूध की गाड़ी के आगे अड़ाकर रास्ता रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि गुस्से में आए हमलावर ने गाड़ी का शीशा बुरी तरह से तोड़ दिया। शीशा टूटने के कारण कांच के बारीक टुकड़े चालक की आंखों में जा लगे, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया। 

इसी का फायदा उठाते हुए हमलावर ने चालक के गले में पहनी सोने की चैन और जेब में पड़ी करीब 3 हजार रुपये की नगदी छीन ली और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने बताया कि आंखों में कांच लगने के कारण वह हमलावर की पहचान या उसकी एक्टिवा का नंबर सही से नहीं देख पाया। उसने घटना के तुरंत बाद आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसका दावा है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल ये सभी आरोप पीड़ित चालक द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मामले की असली सच्चाई और वारदात की पुष्टि हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!