तेज रफ्तार ने फिर ली 2 युवकों की जान, दर्दनाक हादसे में मौके पर ही हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Oct, 2020 01:47 PM

high speed again killed 2 youths died on the spot in a tragic accident

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वैलफेयर सोसायटी के मैंबर कमलजीत सिंह, जैकरन रॉयल, मनिक गर्ग, राकेश.....

बठिंडा(बलविन्दर): मानसा रोड पर कोटशमीर और कटार सिंह वाला के बीच सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बठिंडा की ओर से तेज रफ्तार बुलेट पर आ रहे थे कि अचानक  मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिससे मोटरसाइकिल किनारे लगे वृक्ष के साथ टकरा गई। इस टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

PunjabKesari, High speed again killed 2 youths, died on the spot in a tragic accident

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वैलफेयर सोसायटी के मैंबर कमलजीत सिंह, जैकरन रॉयल, मनिक गर्ग, राकेश जिन्दल, विशाल चौहान एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की टांगें भी टूट गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस टीम को मौके पर बुला कर संस्था सदस्यों ने मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान महकदीप सिंह (21) पुत्र कुलदीप सिंह और अर्पणदीप सिंह (20) पुत्र बाला सिंह निवासी मोड़ चड़त सिंह वाला के तौर पर हुई है।

PunjabKesari, High speed again killed 2 youths, died on the spot in a tragic accident

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!