Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2026 09:43 AM

पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव नौशिहरा पनुआं में एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में एक पति-पत्नी
तरनतार(रमन): पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव नौशिहरा पनुआं में एक तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर में एक पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस संबंध में सरहाली थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए सरहाली थाने के तहत नौशहिरा पनुआं पुलिस चौकी के इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नौशहिरा पनुआं में गुरुद्वारा बाबा धन्ना सिंह जी के पास एक भयानक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर से अबोहर जा रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस जब नौशहिरा पनुआं लिंक रोड पर पहुंची, तो सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार निर्मल सिंह पुत्र साधु सिंह और उनकी पत्नी नरिंदर कौर पत्नी निर्मल सिंह निवासी श्री गोइंदवाल साहिब की भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस बीच, बस ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। चौकी इंचार्ज सलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर इस हादसे के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक निर्मल सिंह के पुत्र लाडी सिंह के बयानों के आधार पर सरहाली थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और ड्राइवर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।