पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, विदेश में बैठे गैंग/स्टर का गुर्गा गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 04 Dec, 2025 07:21 PM

henchman of gangster sitting abroad arrested

पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गैंगस्टर के गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोहाली में गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और मंदीप स्पेन के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को साहिबजादा अजीत सिंह नगर में काबू, जिसकी पहचान रजत कुमार उर्फ राजन निवासी गांव जन्नसूआ, थाना सदर राजपूरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

जांच दौरान सामने आया कि आरोपी रजत कुमार गैंग के सदस्यों को हथियार उपलब्ध करवाता था और उनके रहने की व्यवस्था भी करवाता था। यही उनकी हर मूवमेंट में उनकी मदद करता था। इसका पहले से आपराधिक रिकार्ड भी है। पंजाब व हरियाणा में स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। 2019 में जेल में बंद रहने की दौरान रजत गैंग के सदस्यों के सम्पर्क में आया था। अब वह गोल्डी ढिल्लों के करीबी मंदीप स्पेन के निर्देशों पर काम कर रहा था। 

 इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि 12 नवंबर को मोहाली पुलिस ने एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) के साथ मिलकर शूटरों गिरफ्तार किया था। इसके बाद मोहाली पुलिस ने 26 नवंबर क डेराबस्सी-अम्बाला हाईवे के पास मुठभेड़ के दौरान 4 अन्य शूटरों काबू किया था। इस दौरान 2 पुलिस अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगी थी और 2 आरोपी घायल हुए थे। वहीं आरोपियों के पास से 7 पिस्तौल और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

एसएसपी ने आगे बताया कि इन दोनों कार्रवाइयों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कुल 9 पिस्तौल और 80 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं इस गैंग मॉड्यूल की अन्य सदस्यों की पहचान के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इसी दौरान उक्त आरोपी रजत कुमार का नाम सामने आया। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ आरोपी को डेराबस्सी बस स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से पुलिस  द्वारा इस गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनके खिलाफ थाना डेराबस्सी में मामले दर्ज किए गए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!