हैड कांस्टेबल नशीली गोलियों सहित काबू

Edited By swetha,Updated: 08 Sep, 2018 09:36 AM

head constable arrest with drug pills

केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में सुरक्षा वार्ड की ड्यूटी पर तैनात एक हैड कांस्टेबल को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित काबू किया गया है।

कपूरथला /जालंधर(भूषण): केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला में सुरक्षा वार्ड की ड्यूटी पर तैनात एक हैड कांस्टेबल को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित काबू किया गया है।

आरोपी हैड कांस्टेबल के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल जालंधर व कपूरथला के सहायक सुपरिंटैंडैंट सुशील कुमार ने थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विगत रात्रि 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक पी.ए.पी. के हैड कांस्टेबल जिंदर कुमार की जेल काम्प्लैक्स में सुरक्षा वार्ड नंबर-2 में ड्यूटी थी। 

उक्त कर्मचारी रात्रि 12 बजे अपनी ड्यूटी पर आने से पहले जब जेल में दाखिल हुआ तो जेल में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने रूटीन तलाशी के दौरान जिंदर कुमार के बूटों से 260 नशीली गोलियां, 2 पैकेट बंद तम्बाकू व एक पैकेट खुला तम्बाकू बरामद किया।  इसकी सूचना तत्काल जेल अधिकारियों की दी गईं जिनकी शिकायत पर केंद्रीय जेल में पहुंचे थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने आरोपी हैड कांस्टेबल जिंदर को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार पुलिस कर्मचारी बरामद नशीली गोलियां कहा से लेकर आया तथा उसने यह नशीली गोलियां किसको सप्लाई करनी थीं, इस संबंधी उससे पूछताछ का दौर जारी है। आरोपी हैड कांस्टेबल को नशीले पदार्थ सप्लाई करने वाले आरोपियों को भी कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!