दूसरी महिला के चक्कर में युवक ने दिया वारदात को अंजाम, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Nov, 2021 08:42 PM

he young man committed the crime know what is the matter

तपा मंडी में एक विवाहिता लड़की के पति द्वारा गला घोंट कर उसे मार देने का मामला सामने आया है।

तपा मंडी (शाम, गर्ग) : तपा मंडी में एक विवाहिता लड़की के पति द्वारा गला घोंट कर उसे मार देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पास के गांव ताजोके का ग्रंथी गेजा सिंह पुत्र छोटा सिंह गुरुद्वारा भक्त बाबा नामदेव जी में अपनी ड्यूटी करता है। उसकी लड़की का विवाह लगभग तीन वर्ष पहले मेजर सिंह के पुत्र बादल सिंह के साथ सिख धर्म अनुसार किया गया था। विवाह के बाद उसकी बेटी ने एक लड़की को जन्म दिया। विवाह से कुछ समय बाद ही लड़की के ससुराल परिवार की तरफ से उसे तंग-परेशान करना शुरू कर दिया गया था। 

गेजा सिंह ताजोके ने बताया कि बीते लगभग तीन दिन पहले उसकी लड़की को ससुराल परिवार द्वारा मार दिया गया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नीयत के साथ यह कह कर हमें फ़ोन कर दिया कि उनकी लड़की को करंट लग गया है। मैं गांव के सरपंच गुरमीत सिंह पंचायत समेत गांव के परमजीत सिंह पंमा और अन्य बंदों को साथ लेकर लड़की के ससुराल गांव महराज गया, जहां उसे देखने से पता लगता था कि उसका बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक लवप्रीत कौर के पति के किसी अन्य महिला के साथ प्रेम सम्बन्ध थे, जिसके चलते घर में क्लेश रहता था। बार-बार समझाने के बावजूद वह इन हरकतों से बाज़ नहीं आया। दूसरी महिला के नाजायज संबंधों में रोड़ा बन रही मेरी लड़की को उन्होंने मौत के घाट उतार दिया। पीडित गेजा सिंह ने यह भी बताया कि उसकी लड़की का पति उसे मायके घर फोन भी नहीं था करने देता।

इस संबंधी जब रामपुरा सदर की पुलिस के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि लड़के के मां-बाप और लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी प्रेमिका का नाम शामिल करके दोषियों की गिरफ़्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। दोषियों को जल्दी काबू कर लिया जायेगा। पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करके मायके परिवार को लाश सौंप दी है, जिन्होंने गांव ताजोके में उसका संस्कार कर दिया।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!