चंडीगढ़ सीमा पर किसान मार्च पर लाठीचार्ज, हरसिमरत और सुखबीर बादल हिरासत में

Edited By Mohit,Updated: 01 Oct, 2020 10:13 PM

harsimrat kaur badal bunty ramana arrested

जीरकपुर बॉर्डर पर हरसिमरत कौर बादल की अगुवाई में किसानों के हक के लिए धरना लगाया गया।

चंडीगढ़/जालंधरः हरसिमरत कौर बादल, सुखबीर बादल और प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल का किसान मार्च पंजाब के तीन तख्त साहिब से चंडीगढ़ रवाना हुआ। इस दौरान अकाली दल के किसान मार्च को चंडीगढ़ में घुसने नहीं दिया गया। चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा पर अकाली कार्यकर्ताओं ने बैरियर को तोड़ सीमा में दाखिल होने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और बंटी रमाणा समेत पांच नेताओं को जीरकपुर स्थित चंडीगढ़ की सीमा पर हिरासत में लिया गया है। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी कार्यकर्ताओं को मुल्लांपुर में हिरासत में लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। 

अकाली दल के किसान मार्च को लेकर चंडीगढ़ की पंजाब से जुड़ी सभी प्रमुख सीमाएं सील कर दी गई हैं। लगभग 2400 जवानों को सीमा पर तैनात किया गया है। मोहाली में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ की चंडीगढ़ में तैनाती की गई है। दिल्ली से चंडीगढ़ का आवागमन पूरी तरह से ठप है। जीरकपुर में जाम की स्थिति है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!