Video:शांति के साथ मनाए घल्लूघारा दिवसःहरप्रीत सिंह

Edited By swetha,Updated: 05 Jun, 2019 12:33 PM

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने  आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर श्री हरमंदिर साहिब में मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस में श्रद्धालुओं को शांतमयी तरीके सेपहुंचने की अपली की।

तलवंडी साबोःश्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने  आप्रेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर श्री हरमंदिर साहिब में मनाए जाने वाले घल्लूघारा दिवस में श्रद्धालुओं को शांतमयी तरीके सेपहुंचने की अपली की।

उन्होंने कहा कि 6 जून 1984  में तत्कालीन भारत सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब,श्री दरबार साहिब तथा अन्य गुरुद्वारों पर इसी तरह हमला किया था। ऐसा लग रहा था कि एक देशदूसरे देश पर हमला कर हो। जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह दर्द कभी भी सिखों के मन से नहीं जासकता। उन्होंने श्रद्धालुओं से शहीदी समारोह एकजुटता तथा शांति से मनाने की अपील की। गौरतलब है कि इस बार ज्ञानी हरप्रीत सिंह शहीदी समारोह में पहली बार सिख कौम के नाम संदेश जारी करेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!