Edited By Kalash,Updated: 31 May, 2026 02:51 PM

मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर घटे सड़क हादसे में 6 महीने के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
मोगा (कशिश): मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर घटे सड़क हादसे में 6 महीने के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार एक जोड़ा अपने गांव चंद नवां से किसी काम के लिए मोगा आ रहे थे। रास्ते में सड़क से सीवरेज ऊंचा होने के कारण मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे महिला और उसका बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी प्राइवेट गाड़ी की मदद से सिविल अस्पताल मोगा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए गांव चंद नवां के रहने वाले लखबीर सिंह के रिश्तेदारों ने बताया कि लखबीर सिंह अपनी पत्नी ज्योति और बच्चे के साथ किसी काम से मोगा आ रहा था। जब वह विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे तो सड़क पर सीवरेज मैनहोल का ढक्कन सड़क के बराबर में नहीं था, जिससे उनकी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया।
उनकी पत्नी ज्योति और 6 महीने का बच्चा मनवीर सिंह मोटरसाइकिल से उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोगा लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को रेफर कर दिया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here