पुलिस अधिकारियों के नाम पर Social Media पर बनाई Fake आई.डी., साइबर सेल में हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 18 Dec, 2020 02:08 PM

hackers made fake facebook id of ips officer and sho

पंजाब पुलिस के आई.पी.एस. अधिकारी सचिन गुप्ता के नाम पर किसी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर फेक आई.डी,. बना डाली और लोगों को फ्रेंड

मानसा/लुधियाना (ऋषि): पंजाब पुलिस के आई.पी.एस. अधिकारी सचिन गुप्ता के नाम पर किसी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर फेक आई.डी,. बना डाली और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर अपने जाल में फंसाने लग पड़ा। पता चलते ही आई.पी.एस. गुप्ता की ओर से मामले की जांच के लिए शिकायत की गई। फिलहाल वह अभी पंजाब सी.एम. सिक्योरिटी में एस.पी. के पद पर तैनात है। 

फिलहाल साइबर सैल मामले की जांच में जुटा है। 'पंजाब केसरी' से बातचीत के दौरान आई.पी.एस. गुप्ता ने बताया कि उनके किसी दोस्त ने फोन कर बताया कि फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वैस्ट असैप्ट कर ली है, यह बात सुनकर सचिन गुप्ता हैरान हो गए क्योंकि उनका कहना है कि मेरी फेसबुक पर आई.डी. ही नहीं है। बाद में पता चला है कि फेक आई.डी. बनाने वाले ने कई दोस्तों और रिश्तेदारों  को फ्रेंड रिक्वेसट भेजी है और कईयों से पैसे की डिमांड भी की है। सचिन गुप्ता ने बताया कि उनके अलावा कई और आई.पी.एस. अधिकारियों, राजनीतिज्ञों की फेक आई.डी. बनाई गई है, जिसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके पीछे गुड़गांव के जमतारा गैंग का हाथ होने की संभावना हैं।

वहीं एस.एच.ओ. कुमकला इंसप्कैर पवन कुमार ने साइबेर सेल को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार दोपहर उसे किसी दोस्त ने फोन कर फेसबुक पर फेक आई.डी. बनाए जाने की सूचना दी। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो अभी 7 मिनट पहले ही आई.डी. बनी थी और कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी जा चुकी थी, जिसके बाद साइबर सेल से संपर्क साध कर फेसबुक आई.डी. बंद करवा दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!