Edited By Kalash,Updated: 07 Jul, 2022 03:09 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानि गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानि गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उनका विवाह हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से हुआ है। पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ विवाह करवाने के तुरंत बाद ही डॉक्टर गुरप्रीत कौर के नाम #GurpreetKaur ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।
आपको बता दें कि सी.एम. मान के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले पहले गुरप्रीत कौर ने ट्वीट कर एक तस्वीर सांझा की थी। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "दिन शगना दा चढ़ियां"। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से लेकर आम लोग तक उन्हें शादी की बधाई देने लगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here