Edited By Kalash,Updated: 29 May, 2022 03:09 PM

पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ फाइलें और सबूत मांगे हैं। दरअसल कैप्टन ने दावा किया था कि उनके पास पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों के भ्रष्टाचार की सूची है। खास तौर पर जिन्होंने अवैध माइनिंग कर पंजाब को लूटा है। जल्दी ही कैप्टन इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ भी मुलकात करने जा रहे हैं। इस बीच वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमें सबूत दें, सभी भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे किया जाएगा।
क्या कहा वित्त मंत्री ने
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद माना है कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार हुआ है। बहुत से मंत्री विधायक भ्रष्टाचार में शामिल थे। उस समय कैप्टन ने कोई कार्यवाही नहीं की। कैप्टन ने कहा कि पूर्व भ्रष्ट मंत्रियों और विधायकों की फाइलें और सबूत उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील करते हैं कि वह सबूत और फायलें पंजाब सरकार को सौंपें। इसके बाद 'आप' सरकार सभी भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ कार्यवाही करेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here