परगट सिंह की ताजपोशी में राजा वड़िंग का बड़ा बयान, बोले- मुझे कोई मलाल नहीं

Edited By Urmila,Updated: 11 Oct, 2026 03:25 PM

entry of warring and channi in the coronation of pargat

पंजाब कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट परगट सिंह की ताजपोशी में पूर्व प्रेसिडेंट राजा वारिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों पहुंचे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट परगट सिंह की ताजपोशी में पूर्व प्रेसिडेंट राजा वारिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों पहुंचे हैं। राजा वारिंग और चरणजीत चन्नी दोनों ने सेक्टर-10 में मीडिया के सामने अपने विचार रखे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए राजा वारिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जो भी आदेश होगा, हम उसे सिर-माथे मानते हैं और आज के प्रोग्राम में सभी ने हिस्सा लिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक है और हम सब साथ हैं, हमारा कॉमन मकसद कांग्रेस की सरकार बनाना है। वारिंग ने कहा कि हमारा गुट राहुल गांधी का गुट है। वारिंग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राजा वारिंग हारे, गिरे, भले ही उन्हें कुचला गया हो, मैं कांग्रेस पार्टी का झंडा ऊंचा रखूंगा, भले ही मैं गिर जाऊं। उन्होंने कहा कि मैं नए कांग्रेस प्रेसिडेंट की हर बात मानूंगा और मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!