Edited By Vatika,Updated: 16 Dec, 2025 03:40 PM

सोना चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए दाम जारी हो गए है।
पंजाब डेस्कः सोना चांदी की कीमतों को लेकर मंगलवार को नए दाम जारी हो गए है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 135,000, 22 कैरेट 125,550 जबकि चांदी 23 कैरेट 131,630 रिकार्ड की गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लुढ़के सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार में नरमी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,334.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,335.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 23.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,311.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 64.11 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 63.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 63.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 65.08 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।