पंजाब में एक और Encounter! पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Dec, 2025 07:42 PM

another encounter in punjab criminal shot in police retaliation

मोगा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह पूरा मामला एक व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान तलवंडी साबो के रहने वाले गुरविंद्र उर्फ़ गिंदी के...

पंजाब डैस्क : मोगा से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। यह पूरा मामला एक व्यापारी से 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान तलवंडी साबो के रहने वाले गुरविंद्र उर्फ़ गिंदी के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस की निगाह में था।

सूत्रों के अनुसार, गुरविंद्र गिंदी ने मोगा के एक प्रसिद्ध व्यापारी को धमकी देकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी पर निगरानी बढ़ाई गई। पिछले कई दिनों से पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी। आज जब आरोपी को इलाके में देखा गया तो पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची, लेकिन आरोपी गुरविंद्र ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में आरोपी गुरविंद्र गिंदी की टांग में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल अवस्था में उसे तुरंत मौके से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!