संत सीचेवाल के प्रयास से विदेश से घर लौटी पंजाब की लड़कियां, सुनाई आपबीती

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2024 04:28 PM

girls of punjab returned home from abroad

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से सऊदी अरब और ओमान से लौटी लड़कियों ने अपनी आप बीती बताई है।

 कपूरथला : राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से सऊदी अरब और ओमान से लौटी लड़कियों ने अपनी आप बीती बताई है। आपबीती सुनाते हुए लड़कियों ने बताया कि वहां उनसे 18 से 20 घंटे तक काम कराया जाता था। तबीयत खराब होने पर इलाज नहीं कराया जाता था बल्कि बीमारी के दौरान भी जबरन काम कराया जाता था। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंची इन लड़कियों ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह जी का धन्यवाद किया और कहा कि उनके प्रभावी प्रयासों के कारण ही वे अपने परिवार के पास लौट सकी हैं। अरब देशों से लौटीं लड़कियां होशियारपुर, तरनतारन और कपूरथला जिलों से संबंधित हैं।

यह भी पढ़ें:  शहीद अमृतपाल का हुआ अंतिम संस्कार, हर आंख हुई नम

सऊदी अरब और ओमान से लौटीं लड़कियों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सांझी करते हुए बताया कि वहां उन्हें कैसे प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि इन एजेंटों के जाल में अब भी कई लड़कियां फंसी हुई हैं, जो न सिर्फ भारत की बल्कि नेपाल समेत दूसरे देशों की भी हैं। उन्होंने बताया कि वहां लड़कियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया जाता है।

यह भी पढ़ें: मीडिया के सामने आई Moose Wala की मां की Delivery करने वाली Doctor, कही ये बातें...

संत सीचेवाल ने कहा कि खाड़ी देशों में ट्रैवल एजेंटों के जरिए लड़कियों का शोषण नहीं रुक रहा है। ट्रैवल एजेंट पंजाब की लड़कियों को बेहतर भविष्य, बेहतर वेतन और घर पर आसान काम करवाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा रहे हैं। संत सीचेवाल ने कहा कि अरब देशों में लड़कियों का शोषण होना चिंताजनक है। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों को धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से ये लड़कियां सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकीं। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी महीने के दौरान इन 2 लड़कियों के साथ 4 अन्य लड़कियां भी वापस आई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!